बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

केन्द्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना में मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने और आमजन को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शिविर में इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर स्थापना, योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी), आवेदन प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी।
समस्त घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि वे शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में पहल करें।





