बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

जिले की पांचू थाना पुलिस ने आज प्रभावी कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार गत 14 सितंबर को छगनलाल निवासी पांचू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके स्कूल से प्रतिस्पर्धा रखने वाले मुरली, बाबूलाल, जितेन्द्र व मनोज ने एकराय होकर उसके साथी जगदीश पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया था।
हमले में जगदीश का हाथ टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। इस पर थाना पांचू में बीएनएस की धारा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।आईजी बीकानेर ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई।
टीम ने मुख्य बाजार पांचू से आरोपी मुरली मनोहर (30) और आथूणा बास से जितेन्द्र (19) को हिरासत में ले लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस टीम में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, सउनि रामनिवास, कानि लीलाराम व कानि पंकज शामिल रहे।





