बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन, विश्व विख्यात भांडाशाह जैन मंदिर में सोमवार को सकल श्री संघ के सहयोग से श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से वार्षिक ध्वजा उत्सव, संगीतमय सतर भेदी पूजा के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के मूलनायक सुमिति नाथ की चौमुखी प्रतिमा परिसर में पांच तथा पास के संभव नाथजी के जिनालय में एक नई ध्वजाएं चढ़ाई जाएगी। ध्वजाओं को अहमदाबाद से मंगलवाया गया है।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि मूल नायक जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर भगवान सुमति नाथ की मंदिर में सुबह नौ बजे संगीतमय सतरह भेदी पूजा व उसके बाद शुद्धि व पूजन के बाद नई ध्वजा चढाई जाएगी तथा साधार्मिक भक्ति का आयोजन होगा।
नाहटा ने बताया कि भारत सरकार के पुरातत्व सर्वेंंक्षण द्वारा संरक्षित जैन श्वेताम्बर भांडशाह जैन मंदिर का निर्माण ईस्वी सन 1514-15 यानि 512 वर्ष पूर्ण करवाया गया था, बाद में समय-समय पर इसका जीर्णोंद्धार करवाया गया । उन्होंने बताया कि 6 ध्वजाओं के लाभार्थी स्वर्गीय विजय चंद डागा, तीजा देवी, अशोक, पुखराज डागा परिवार, स्वर्गीय अभय कुमार, साधना देवी, आदित्य डागा परिवार मुंबई-बीकानेर, बीकानेर के प्रथम विधायक स्वर्गीय मोतीचंद खजांची, नरेन्द्र व राजीव खजांची परिवार, शशि देवी, अंजू लूणिया (संघवी) परिवार, पूनमचंद सुरेश कुमार गोलछा परिवार, पुष्पा देवी, अनुराग, विपुल कोचर परिवार है। स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी स्वर्गीय विजय डागा, तीजादेवी, अशोक व पुखराज डागा परिवार है।





