बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बीकेईएसएल की ओर से रविवार को विद्युत तंत्र के विद्युत लाईन, टांसफार्मर के रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान सुबह 07:30 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ऐसे में कृषि मंडी, रोडवेज, उरमूल डेयरी, करणी सिंह स्टेडियम, समता नगर सेक्टर-सी का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
दोपहर 03:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक
मघाराम कॉलोनी, चैननाथ धुना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पण्डित घर्म कांटा, प्रताप बस्ती, 5 न. ट्यूबवेल का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।





