बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिवंगत नेता और समाजसेवी गुलाब गहलोत की जयंती पर उनकी स्मृति में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े लक्ष्मण, योगेश गहलोत ने बताया कि शिविर शिववैली स्थित होटल कला मंदिर में लगाया जाएगा।
गुलाब गहलोत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश माली-सैनी महासभा रहे हैं। उनकी स्मृति में पुनीत कार्य आयोजित हो रहा है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी मित्रों व परिवारजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और पुनीत कार्य में भागीदार बनें।
रक्तदान महादान है और आपके एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।





