रेलवे : इन स्टेशनों पर चलेगा ऑटोमेटिक सिंगनलिग कार्य, परिवर्तित मार्ग से चलेगी यह ट्रेनें

 जयपुर, बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से गोरखपुर-गोंडा रेलखण्ड पर स्वामी नारायण छपिया-मसकनवाँ- लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमिशनिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस जो 09 अक्टूबर को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 19726, डिब्रुगढ-खातीपुरा 10 अक्टूबर को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 19601, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-औड़िहार-छपरा होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गोंडा- बढ़नी-गोरखपुर होकर संचालित होगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *