बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर (द्वि-साप्ताहिक) ट्रेन का बिरूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 16587/16588, यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर (द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा का बिरूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विस्तार किया गया है।
इस रेलसेवा के बिरूर स्टेशन पर ठहराव से बिरूर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यशवंतपुर, बीकानेर सहित मार्ग के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।




