शिक्षा : अंकानुसंधान के लिए 8 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे

डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा-2026

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक कार्यालय की ओर से डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा  का परिणाम 28 सितंबर को शाला दर्पण पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।

पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक  दिनेश आचार्य ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष 2026 के नियमित एवं पूर्ववर्ती परीक्षार्थी अपने प्राप्तांकों की पुनः जाँच या अंकानुसंधान के लिए 8 से 22 अक्टूबर तक अपनी शाला दर्पण आईडी के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि अंकानुसंधान के लिए प्रति विषय 75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की मूल प्रति और निर्धारित शुल्क अपने अध्ययनरत संस्थान में जमा कराना होगा। इसके पश्चात शिक्षण संस्थानों द्वारा इन आवेदनों को वेरिफाई करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *