बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नगर निकाय चुनाव में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया। साथ ही आगामी त्योहारी सीजन एवं नगरीय विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की बैठक में राज्य के समस्त नगरीय निकायों के महापौर सीधे एवं अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े।
बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए 10 दिवसीय विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करने एवं नगरी विकास के लिए आगामी तीन माह की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने एवं उसके क्रियान्वयन के संदर्भ में व्यापक विचार विमर्श किया।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि सरकार किसी भी नगरीय निकाय एवं जनप्रतिनिधि के साथ राजनीतिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगी शहर के विकास के लिए सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा ।
उन्होंने अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए की जनप्रतिनिधियों के सम्मान में किसी भी प्रकार की कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी उन्होंने जन् प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए की वे ईमानदारी के साथ अपने शहरों के विकास के लिए कार्य करें सरकार और अधिकारी वर्ग उनका पूरा सहयोग करेंगे।
बैठक में नगरीय विकास मंत्री जबर सिंह खरा एवं नगरी विकास से जुड़े हुए उच्च अधिकारी एवं विभिन्न नगर निकायों के आयुक्त भी शामिल हुए। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने नगर निकायों के संदर्भ में अपनी वास्तविक स्थिति मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बीकानेर नगर निगम के महापौर अनिल कला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में बीकानेर में नगर निगम में वित्तीय कूप्रबंध के कारण आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो रखी है। बीकानेर हेरिटेज सिटी एवं अपनी भौगोलिक बनावट के कारण राज्य में अपना एक अलग स्थान रखता है उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की सीवरेज कंपनी द्वारा पूरे शहर में सीवरेज कार्य पूर्ण करने के पश्चात अपनी शर्तों के अनुरूप सड़क निर्माण न करने के कारण पूरा शहर खुदा हुआ है, आगामी त्योहारी सीजन के संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की नगर निगम बीकानेर की ओर से अपने नए सफाई के टेंडर में वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना नई फर्म को कार्य आदेश जारी कर दिया गया, लेकिन नई फर्म द्वारा समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी संसाधन उपलब्ध न करने के कारण पूरा शहर मैं गंदगी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह अधिकारियों को अविलंब इसके संदर्भ में उचित कार्रवाई करने एवं शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने संबंधी कार्य करने के निर्देश प्रदान करें ।
मुख्यमंत्री ने सभी नगरीय निकाय आयुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए की वह शहर की सफाई व्यवस्था एवं विकास में किसी प्रकार की कौताही ना करें, बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अलग से वार्ता कर संपूर्ण जानकारी ली।




