रेलवे : कार्मिकों ने ली स्वच्छता की शपथ, रैली निकाल दिया संदेश

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मंडल रेल प्रबंधक  गौरव गोविल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं (पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न) लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

मंडल रेल प्रबंधक ने शाखा अधिकारियों एवं रेल कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई और स्काउट-गाइड रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर होने वाले “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” (1.10.26 से 15.10.26) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शुक्रवार  को “स्वच्छ भारत दिवस” एवं (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं  लाल बहादुर शास्त्री  ) की जयंती के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक  गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौधरी एवं सभी शाखा अधिकारीगणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं (पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न) लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मंडल रेल प्रबंधक  गोविल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एकत्रित सभी शाखा अधिकारियों, रेलकर्मियों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्काउट-गाइड रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया तथा रेल परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।

इसके बाद स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक  गौरव गोविल ने शाखा अधिकारियों के साथ उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर रेलकर्मियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

बीकानेर मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में भी “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत” के संदेश के साथ प्रभात फेरियां निकाली गईं। प्रभात फेरियों के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 के अंतर्गत भी बीकानेर मंडल के स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं रेल परिसरों में स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) विष्णु चौधरी, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (फ्रेट & ENHM) विजेंद्र मीणा, मंडल कार्मिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी, सहायक कार्मिक अधिकारी निशांत कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (PS) लालचंद कुम्हार सहित सहित रेलवे के अनेक अधिकारी,कर्मचारी एवं स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *