साहित्य : शहर की 30 से अधिक प्रतिभाओं की सफलता की कहानी समेटे ‘यूनिक बीकाणा’ का विमोचन कल

शनिवार शाम 4 बजे जिला उद्योग संघ सभागार में होगा समारोह, वरिष्ठ पत्रकार के.के. उपाध्याय मुख्य अतिथि, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा होंगे विशिष्ट अतिथि

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शहर की प्रतिभाशाली शख्सियतों के संघर्ष, जुनून और सफलता की कहानियों को सामने लाने वाली पुस्तक ‘यूनिक बीकाणा’ के तीसरे वार्षिक अंक का विमोचन शनिवार, 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में होगा।

समारोह में राष्ट्रवादी चिंतक, लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार के.के. उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं रामझरोखा धाम के महंत एवं महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं भामाशाह द्वारिकाप्रसाद पचीसिया करेंगे।

पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद आचार्य ने बताया कि ‘यूनिक बीकाणा’ के इस तीसरे वार्षिक अंक में शहर की 30 से अधिक प्रतिभाओं की प्रोफाइल प्रकाशित की गई हैं। इनमें ऐसे व्यक्तित्व शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष और चुनौतियों के बीच अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल किया। पुस्तक में इनकी सफलता की यात्रा को इस तरह प्रस्तुत किया गया है, जिससे युवा पीढ़ी को अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरणा मिल सके।

आचार्य ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य बीकानेर की प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ युवाओं तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से पुस्तक को आमजन को निःशुल्क भेंट किया जाएगा और इसका कोई मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है।

‘यूनिक बीकाणा’ का संपादन वरिष्ठ पत्रकार रमेश बिस्सा ने किया है। विमोचन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, पत्रकार, उद्योग जगत से जुड़े लोग और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *