बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
नगर निगम महापौर अनिल कला ने आज स्वायत शासन सचिव रवि जैन से शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने बीकानेर नगर निगम की आर्थिक स्थिति औरअन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
जैन ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार की तरफ से बीकानेर नगर निगम को सहयोग में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी । उन्होंने बताया कि बीकानेर नगर निगम में निर्वाचित बोर्ड बनने के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी की जाने वाली वित्तीय सहायताएं शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी जिससे कि निगम अपने विकास संबंधी कार्य पूर्ण कर सके ।




