शिक्षा : लंबे समय है इन कार्मिकोंं को डीपीसी का इंतजार, इस संगठन ने उठाई मांग

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने डीपीसी की मांग एक बार फिर से उठाई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सरकार व उच्चाधिकारियों को ज्ञापन  भेजा है।

इसके जरिए बताया गया है कि  2017-18 (01.04.2017) से 2024-25 की संस्थापन, प्रशासनिक, अति. प्रशा. अधिकारी, पदों पर रिव्यु डीपीसी के सम्बन्ध में और जयपुर संभाग व बीकानेर संभाग की कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक की बकाया व नियमित 2026-27 की डीपीसी जारी की जाए।

साथ ही आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों की वरिष्ठता व रिव्यु डीपीसी करने व संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व अति. प्रशा. अधिकारी की वर्ष 2026-27 की डीपीसी कराई जाए।

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने सम्बन्धित ज्ञापन ईमेल द्वारा प्रेषित किए है।  यह ज्ञापन  अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा शैलेन्द्र देवड़ा को सोंपकर ध्यान आकर्षित किया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *