रेलवे : हिसार-हैदराबाद ट्रेन 6 अक्टूबर को 1 घंटा 20 मिनट रीशड्यूल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा, बांदनवाड़ा एवं सिंगावल स्टेशनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते हिसार-हैदराबाद ट्रेन को रीशड्यूल किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 17019,हिसार-हैदराबाद रेलसेवा 6 अक्टूबर को हिसार से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 20 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *