श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क परिसर में चोरी की घटनाओं को रोकने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति ने बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर रोष जताया है। समिति के एक शिष्ट मंडल ने आज इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, नगर विकास प्राधिकरण के सचिव हेमेंद्र नागर और थानाधिकारी सिटी कोतवाली सविता डाल से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि पार्क में चोरों ने 22 सितंबर को टॉयलेट की सभी वॉल और टोंटियाें पर हाथ साफ कर दिया है। फव्वारे के कमरे का गेट को तोड़ने का प्रयास किया गया है ।
समिति ने श्री लक्ष्मीनाथ जी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने पार्क परिसर और मंदिर परिसर को अभय कमांड से जोड़ने, एक नियमित पुलिस कर्मचारी दिन में भी नियुक्त करने की मांग उठाई है।
शिष्ट मंडल में सीताराम कच्छावा,महेंद्र सोनी,हरि प्रकाश सोनी, शिव प्रकाश सोनी और निर्मल सोनी सहित समिति के सदस्य शामिल थे।
