आस्था : श्राद्ध पक्ष में धरणीधर तालाब पर 26 सितंबर से होगा तर्पण अनुष्ठान, पंड़ित गोपाल ओझा के सान्निध्य में 10 अक्टूबर तक चलेगा

तीन बैच होंगे, पहला पांच से छह, दूसरा 6 से 7 और तीसरा सात से आठ बजे तक चलेगा, अंतिम दिन हवन होगा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पितृ पक्ष के पावन अवसर पर 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध एवं तर्पण का सामूहिक आयोजन किया जाएगा। शहर में कई स्थानों पर तर्पण अनुष्ठान एक पखवाड़े तक चलेंगे।

धरणीधर तालाब पर कर्मकांडी पंड़ित नथमल पुरोहित के शिष्य पंड़ित गोपाल ओझा के आचार्यत्व में तर्पण अनुष्ठान होगा।आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंड़ित गोपाल ओझा के अनुसार तर्पण अनुष्ठान प्रतिदिन तीन बैच में आयोजित होगा। पहला बैच प्रातः 5 से 6 बजे, दूसरा बैच 6 से 7 बजे और तीसरा बैच 7 से 8 बजे तक चलेगा, श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार तर्पण में शामिल हो सकें।

इस संबंध में पंडित गोपाल ओझा ने बताया कि तर्पण अनुष्ठान की पूर्णाहुति 10 अक्टूबर को पितृ अमावस्या के दिन होगी। अमावस्या के दिन सुबह दस विधि स्नान और हेमाद्रि संकल्प के साथ विशेष तर्पण कराया जाएगा, जिसके बाद दोपहर में हवन का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त किया गया तर्पण और श्राद्ध विशेष फलदायी होता है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *