राजनीति : सीएम भजन लाल कल बीकानेर आएंगे, रविन्द्र रंगमंच पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

रविन्द्र रंगमंच में 500 लाभार्थियों से होगा टू-वे संवाद, सेवा संकल्प यात्रा भी पहुंचेगी बीकानेर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। बीकानेर के रविन्द्र रंगमंच पर कार्यक्रम में लगभग 500 लाभार्थी शामिल होंगे, जहां टू-वे संवाद प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर प्रवास को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद करेंगे तथा अपने अनुभव साझा करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

श्याम पंचारिया ने बताया कि यात्रा के बीकानेर प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा नोखा में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों एवं आमजन में विशेष उत्साह का वातावरण है।

सुमन छाजेड़ ने बताया सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा भी बीकानेर पहुंचेगी और रात्रि प्रवास बीकानेर में रहेगा। यात्रा से जुड़े कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे। यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *