नगरीय निकाय आम चुनाव: अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान सोमवार को, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी मतगणना

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज़।

नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को होगा। इसके लिए मतदान का समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया नगर निगम में होगी। वहीं जिले की अन्य छह नगर पालिकाओं के अध्यक्षीय पदों के लिए संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में मतदान और मतगणना होगी।

बीकानेर नगर निगम महापौर निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *