स्वास्थ्य : मिलावटखोरी की आशंका, 1132 किलो रसगुल्ला और गुलाब जामुन सीज, देखें वीडियो…

 

बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, रस रसना फूड प्राइवेट लिमिटेड के यहां टीम ने लिए नमूने,मौके पर मिली कमियों पर जारी किया इंप्रूवमेंट नोटिस

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अधिक मुनाफे के लालच में मिठाइयों में मिलावट कर रहे हैं। शनिवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स रस रसना फूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर उपलब्ध कुल 1132 किलोग्राम रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन को सीज किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *