बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
शहर के तेलीवाड़ा रोड स्थित श्री विजय कोडमदेश्वर भैरव मंदिर में 25 सितंबर शुक्रवार को भगवान भैरव का भव्य श्रृंगार एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े भक्तों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर में विशेष तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस दौरान भगवान भैरव का विधि-विधान से विशेष पूजन, अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। श्रृंगार के बाद महाआरती होगी, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए मंदिर समिति के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर किशन आसोपा, अशोक छगाणी, श्याम सुंदर छंगाणी, गोपाल जोशी, रमेश, जीतू, मोतीलाल जोशी, द्वारकादास जोशी, नवरत्न, नवल, घनश्याम, किशोर, बबलू पुरोहित, वर्षा मोहता और भैरू छंगाणी सहित श्रद्धालु शामिल हुए।





