बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 (गृह विभाग) के मद्देनजर आठ अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशपाल आहूजा, राजुवास के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा, उपनिवेशन विभाग की उपायुक्त शारदा चौधरी, भू प्रबंधन अधिकारी सवीना बिश्नोई, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की उप महानिदेशक मनीषा लेघा, सहायक कलेक्टर रणजीत कुमार, नगर निगम उपायुक्त दमयंती कंवर तथा तहसीलदार विवेक चौधरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।





