आस्था : दशमी के मेले पर यहां लगेगी सेवा, सुजानदेसर जाने वाले भक्तों के लिए लगेगा सेवा शिविर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

भादव माह की दशमी पर लोक देवता बाबा रामदेवजी का मेला भरेगा। बीकानेर के सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर में विशेष पूजन होगा, इस अवसर पर मेला भरेगा। वहीं बड़ी संख्या में शहर से श्रद्धालु पैदल भी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इस दौरान पद यात्रियों के लिए रास्ते में सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे।

इसी कड़ी में जनता प्याऊ के समीप सुपर बसंत स्टूडियो के समीप सेवा शिविर लगाया जाएगा। जय सियाराम सेवा समिति की ओर से यहां पर पद यात्रियों के लिए 21 सितंबर को सुबह 7 बजे से सेवा शिविर लगाया जाएगा।

समिति के अनुसार पदयात्रियोें के लिए यहां पर चाय, नाश्ता की व्यवस्था रहेगी। इसमें मुख्य रूप से शीतल जल, चाय, छाछ, पकौड़ा, पास्ता, मिक्स पकौड़ा, बूंदी, बिस्किट की सेवा दी जाएगी। समिति बीते कई साल से यहां पर सेवा शिविर लगा रहा है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *