रेलवे : यात्रियों को किया स्वच्छता के प्रति जागरुक, डीआरएम ने दिलाई कर्मचारियों को शपथ

बीकानेर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर रेल मंडल पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। यह स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में एकत्रित सभी शाखा अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से स्वच्छता को अपने दैनिक कार्य एवं जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा यात्रियों एवं आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के दौरान ‘स्वच्छता में जन भागीदारी’, ‘स्वच्छ भारत’, स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों की सफाई, युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता, स्वच्छता जागरूकता, सफाई मित्रों के कल्याण तथा ‘स्वच्छता से समृद्धि’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रेल यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के दौरान आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *