बीकानेर : ताकि खून की एक बूंद भी जीवन बचाने में काम आ सके, पीबीएम और नोखा में लगाया रक्तदान शिविर

पीबीएम अस्पताल और नोखा के जोरावरपुरा में आयोजित रक्तदान शिविरों में 170 यूनिट रक्त संग्रहित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर तथा नोखा के तेरापंथ भवन, जोरावरपुरा में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 170 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि एसपी मेडिकल कॉलेज प्रचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक, बीकानेर जोन डॉ. देवेंद्र चौधरी तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया के सान्निध्य में पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। डॉ. नोरंगलाल महावर के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ भी दिलाई गई।

शिविर के दौरान उप निदेशक, बीकानेर जोन डॉ. राहुल हर्ष, पीबीएम ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरुण भारती, डॉ. प्रेम परिहार,जिला सहायक नोडल अधिकारी अतिरिक्त औषधि नियंत्रक देवेंद्र केदावत, ब्लॉक सीएमओ डॉ. सुनील जैन, डॉ. शिवराज सिद्ध, डॉ. विभय तंवर, जिला कार्यक्रम समन्वयक आईईसी मालकोश आचार्य, सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास, ब्लड बैंक की ओर से नर्सिंग अधिकारी अजय शर्मा तथा जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी, ईशान शर्मा आदि मौजूद रहे।

तेरापंथ युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नोखा में हुआ रक्तदान शिविर

नोखा के तेरापंथ भवन, जोरावरपुरा में तेरापंथ युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला अस्पताल नोखा के प्रभारी डॉ. सुनील बोथरा तथा ब्लड बैंक की ओर से प्रभारी डॉ. कालूराम मेघवाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।

19 को बेनीसर तथा लूणकरणसर में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर

डॉ. साध ने बताया कि विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 15 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को भी दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इनमें एक रक्तदान शिविर श्रीडूंगरगढ़ के बेनीसर ग्राम पंचायत में तथा दूसरा शिविर तेरापंथ युवक भवन, श्रीलूणकरणसर में आयोजित होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *