पुनरासर नवयुवक मंडल बीते पांच दशक से पदयात्रियों की सेवा में मुस्तैद, रायसर में लगाया शिविर
बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।
पूनरासरधाम में हनुमानजी का मेला शुरू हो गया है। शहर से बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा में दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पदयात्रियों की सेवा के लिए कई संस्थाएं सेवा के लिए तत्पर है। मेला धीरे-धीरे परवान पकड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग ऊँट गाड़ों पर भी यात्रा के लिए निकल पड़े हैं, सेवा शिविर भी पग-पग पर लगाए गए हैं।
पुनरासर नवयुवक मंडल, तेलीवाड़ा चौक की ओर से इस बार भी रायसर गांव में पैदल यात्रियों की दो दिवसीय सेवा शिविर शुरू किया गया है। मंडल का यह सेवा कार्य इस बार 50 वर्ष पूरा कर चुका है। इस उपलक्ष्य में बीते दिनों मंडल की ओर से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। शिविर में यात्रियों के लिए चाय, पकोड़ी कोपता, सब तरह के पकोड़े, शीतल जल की व्यवस्था की गई है।
इस सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने वाले पुनरासर नवयुवक मंडल शुक्रवार को सेवा शिविर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। आयोजन को लेकर बुलाक़ीदास व्यास( जिला न्यायाधीश) विष्णु व्यास, कमल रंगा, गौरी शंकर ओझा,राजेश चुरा, भवर पुरोहित, सीए महेंद्र चूरा, चंदू, राजेंद्र व्यास,गिरिराज सदस्य, राजा बोहरा सहित सदस्य सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।





