बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, बीकानेर की ओर से वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक सप्ताह शुरू हुआ। प्रभारी डॉ.बसंती हर्ष ने खेलकूद हमें जीवन में अनुशासन,समय के महत्व एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं।

सचिव जयदेव ने बताया कि बालवर्ग में 50 मीटर दौड़ में संस्कृति एवं आदित्य ने प्रथम,सीधी एवं कल्पित ने द्वितीय तथा रिया एवं दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालवर्ग चम्मच दौड़ में संस्कृति एवं प्रत्यक्ष ने प्रथम,रिया एवं मोहमद जीशान ने द्वितीय तथा हीना एवं अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालवर्ग तीन टांग दौड़ में सोनम,भारती एवं कल्पित,आदित्य ने प्रथम,संस्कृति,पूर्वी एवं आदित्य महावीर ने द्वितीय तथा हंसिका,नव्य एवं अभिषेक,निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
युवा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लक्ष्य एवं निखिल ने प्रथम,अंकिता एवं अभिमन्यु ने द्वितीय तथा पलक एवं मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा वर्ग चम्मच दौड़ में पलक एवं अंकित ने प्रथम,टीना एवं अभिमन्यु ने द्वितीय तथा लक्ष्य एवं अभिजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालवर्ग तीन टांग दौड़ में संस्कृति,पलक एवं राकेश,अभिमन्यु ने प्रथम, आईशा खान,जयश्री एवं अभिजीत,अंकित ने द्वितीय तथा लक्ष्य,अंकिता एवं मुकेश,निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आयोजन में जुगल किशोर राठी और राजकुमार बोहरा निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में डॉ. एस एन हर्ष, घनश्याम सिंह, देवकिशन शर्मा, मधुरिमा सिंह ने विजयी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। राधेश्याम, भीम सिंह राजपुरोहित,डॉ.राहुल सिंह पाल,सतीश तंवर,रूपेश मोदी,भवानी शंकर बिहानी ने प्रतियोगिता के आयोजन में भागीदारी निभाई।




