बीकानेर : सीएम ने किया रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरसाए पुष्प, देखें वीडियो…

 

पुष्करणा स्टेडियम के समीप से गाड़ी में खड़े होकर लोगों का अभिनंदन किया, तेलीवाड़ा के समीप स्थित हनुमानजी मंदिर में धोक लगाने के बाद पुष्पो से सजे रथ (खुली गाड़ी) में सवार होकर रोड शो के लिए आगे बढ़े

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को बीकानेर दौरे पर आए। निकाय चुनावों को देखते हुए सीएम ने बीकानेर में रोड शो किया। अपराह्न बाद बीकानेर पहुंचे सीएम भजन लाल नाल से सीधे पुष्करणा मैदान के  पास पहुंचे, जहां से वे एक गाड़ी में सवार होकर गोकुल सर्किल हाेते हुए शहर के भीतरी परकोटे के लिए रवाना हुए।

 

गाड़ी में खड़े होकर सीएम ने रास्ते में खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेलीवाड़ा क्षेत्र में स्थित हनुमानजी मंदिर में धोक लगाई, वहां पर संतोषानंद महाराज के सान्निध्य में पूजा अर्चना की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा चुनाव संचाल समिति के जिला समन्वयक और संगठन प्रभारी बनवारी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

पुष्पों से सजे रथ में हुए सवार…

तेलीवाड़ा में तैयार खड़ी रथनुमा खुली गाड़ी में सवार होकर सीएम  रवाना हुए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक जेठानंद व्यास भी गाड़ी में सवार मौजूद रहे। सीएम का काफिला तेलीवाड़ा से होते हुए दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट,केईएम रोड होते हुए सार्दुलसिंह सर्किल पहुंचे, जहां पर रोड शो समाप्त हुआ। इसके बाद सीएम ने संगठन की बैठक ली।

पुष्पों की बारिश् से किया स्वागत

तेलीवाड़ा में हनुमानजी मंदिर के पास भाजपा नेता विजय आचार्य, गोकुल जोशी सहित नेताओं ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। आसपास के क्षेत्रों में गली-मोहल्लों में घरों की छतों पर खड़े पुरुष और महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा की। सीएम  के रोड शो को  लेकर कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज नजर आए।

रोड शो में कई स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सीएम भजन लाल का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मोहता चौक में विप्र फाउंडेशन के भंवर पुरोहित, टीम धरणीधर के दुर्गाशंकर आचार्य, शेखर आचार्य सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

हवाई अड्‌डे पर हुआ स्वागत…

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा  के नाल हवाई अड्डे पहुंचने पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने  स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और दुपट्टा पहनाया।  हवाई अड्डे पर पहुंचने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, बीकानेर भाजपा चुनाव संचालन समिति के जिला सम्वयक और संगठन प्रभारी बनवारी लाल शर्मा,  पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, प्रभारी ओम सारस्वत, पंकज अग्रवाल एवं संपत पारीक, मनीष सोनी सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।

फोटो : राजा बोहरा/ एसएन जोशी

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *