बीकानेर : छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई - Nidar India

बीकानेर : छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, स्वच्छकार, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं मिरासी एवं भिश्ती समुदाय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए जिले में 22 राजकीय 2 अनुदानित एवं 3 निजी सहभागिता योजनान्तर्गत के तहत 27 छात्रावास संचालित है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि इन छात्रावासों में 1324 छात्र/छात्राओं की क्षमता 1324 है। दूरदराज के पिछड़े इलाकों में रहने वाले परिवारों के विद्यार्थी जो घर से दूर रहकर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को विभागीय छात्रावासों में आवास, अनावर्तक सुविधाएं, पोशाक, निर्धारित मीनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बेहतर शैक्षणिक वातावरण आदि सुविधाऐं निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि इन छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को भोजन, नाश्ता, पोशाक, जूते, तौलिया, तेल, साबुन, बिजली, पानी आदि के लिए राज्य सरकार द्वारा मैस भत्ते के रूप में 3250/- रुपए प्रति आवासी प्रतिमाह (9.5 माह प्रति वर्ष) तक दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से संचालित इन छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ाई गई है। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र sso.rajasthan.gov.in पर भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन छात्रावासों में प्रवेश के लिए छात्र/छात्रा का राजस्थान का मूल निवासी हो तथा छात्र-छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक नहीं हो और जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता राज्य सरकार के कर्मचारी है एवं पे-लेवल-11 तक (अधिकतम 8 लाख रुपए वार्षिक) वेतन प्राप्त कर रहे हैं, वे छात्रावासों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए गत कक्षा में 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त होने पर ही छात्रावास में वरीयता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत विद्यार्थियों शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अन्तिम दिनांक 15 सितम्बर को बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति पोर्टल पर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का अंतिम अवसर होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *