निकाय चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन रही रेलमपेल, सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड 75 में हुआ - Nidar India

निकाय चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन रही रेलमपेल, सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड 75 में हुआ

भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर रांका ने सुबह नामांकन भरा, तो शाम को लिस्ट आने पर नाम ही कट गया, राजनीति की बिसात समझ से ही परे हो गई

बीकानेर,  निडर इंडिया न्यूज। 

निकाय चुनावों को लेकर जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। सुबह से ही प्रत्याशी के रूप में पार्टियों के नेताओं ने नामांकन दाखिल करने की होड दिखाई। सुबह से लेकर अपराह्न तीन बजे से बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 75 में भारी उलटफेर, रांका का टिकट कटा…

नगर निगम के होने वाले चुनावों में को लेकर अभी से बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। हलांकि ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कहां नहीं जा सकता। आज सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड 75 में देखने को मिला, जहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर रांका ने अपना नामांकन बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में भरा था। उसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से रांका का स्वागत किया। साथ-ही साथ राजनीति के गलियारों में यह माना जा रहा था कि इस बार यदि भाजपा का बोर्ड बना तो, महावीर रांका महापौर के प्रबल दावेदार है। इसकी अटकले आज सुबह तक जब उन्होंने नामांकन भरा था, तभी से लगाई जाने लगी। लेकिन कहते है राजनीति में क्या कुछ बदल जाए, क्या घट जाए? कोई कुछ नहीं कह सकता? यही बात आज शाम पांच बजते बजते रांका के साथ भी हुई।

पार्टी की अधिकृत सूची जब जारी हुई, तो वार्ड 75 से महावीर रांका की जगह किसी और प्रत्याशी का नाम आ गया, जिसे देखकर कार्यकर्ता भी अचंभित रह गए। रांका का टिकट कटने के पीछे कारण जो भी रहा हो, लेकिन पार्टी ने पहले उन्हें हरी झंड़ी दी, तो रांका ने अपनी तैयारी पूरी कर नामांकन दाखिल किया, कार्यकर्ताओं ने खुशियां जताई, कार्यालय भी खोल दिया गया, फिर अचानक से बदले इस घटनाक्रम ने तो राजनीति के विशलेषज्ञों को भी अचंभित कर दिया।

वार्ड 73 पर भी नजर है…

इस बार नगर निगम चुनावों में कई बड़े चेहरे भी मैदान में है। इसमें वार्ड 73 में इस बार भाजपा के युवा नेता दीपक पारीक अपना भाग्य आजमा रहे हैं, वहीं कांग्रेस से पहली बार अनिल कल्ला मैदान में है। जानकारी में रहे कि अनिल कल्ल राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष है, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जर्नादन कल्ला के पुत्र है और पूर्व काबिना मंत्री बीड़ी कल्ला के भतीजे है। उनकी पृष्ठभूमि पूरी तरह से  राजनीति में रंगी है। वहीं इसी वार्ड  में कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता आनंद जोशी का टिकट कटने से उन्होंने स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अपनी ताल ठोक दी है।

वहीं वार्ड 13 से भी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत इस बार चुनाव मैदान में उतर गए है।

यह रही बीजेपी की सूची…

 

कांग्रेस की सूची…

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *