रेलवे : त्योहारों के अवसर पर संचालित जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल की संचालन अवधि में विस्तार - Nidar India

रेलवे : त्योहारों के अवसर पर संचालित जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल की संचालन अवधि में विस्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09719, जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल 30 अगस्त को (01 ट्रिप) जयपुर से 16.30 बजे रवाना होकर 22.00 बजे रेवाडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09720, रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 31 अगस्त को रेवाड़ी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.05 बजे जयपुर पहुॅचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

नोट- इस रेल सेवा का मार्ग में स्टेशनों पर ठहराव एवं संचालन समय यथावत रहेगा

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *