बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

पुलिस थाना कोटगेट ने वाहन चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए कई थानों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थाना स्तर पर गठित टीम को सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर यह सफलता मिली।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार शहर बीकानेर में हो रही वाहन चोरी एवं संपत्ति संबंधी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के नेतृत्व तथा वृताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में पुलिस थाना कोटगेट के थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, पुलिस निरीक्षक ने टीम गठित की।
टीम ने प्रकरण के अनुसार 26 अगस्त भारतीय न्याय संहिता में सीसीटीवी फुटेज एवं आसूचना के आधार पर संदिग्ध फरमान उर्फ लक्की पुत्र अमजद, जाति भुट्टा मुसलमान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाषपुरा, लालक्वाटर के पास, थाना सदर, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने 24 अगस्त को तौलियासर भैरूजी मंदिर के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ एवं उसके इनपुट के आधार पर अन्य वाहन चोरी एवं संपत्ति संबंधी वारदातों के खुलने की संभावना है। पुलिस मामले में आगे अनुसंधान एवं पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, सहायक उप निरीक्षक सुनील यादव, हेड कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल संपत और कांस्टेबल संजय शामिल रहे। कार्रवाई में कांस्टेबल संपतराम की विशेष भूमिका रही।






