खेल : राजस्थान के गुर्जर और जोशी होंगे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की आयोजन कमेटी के सदस्य - Nidar India

खेल : राजस्थान के गुर्जर और जोशी होंगे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की आयोजन कमेटी के सदस्य

जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थान के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के दो प्रमुख खेल पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह गुर्जर और अनिल जोशी को अहमदाबाद में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित 2026 Hyundai World Archery Para Series की Local Organising Committee (LOC) में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भारत को World Archery Asia के माध्यम से वर्ष 2026 की Hyundai World Archery Para Series की मेजबानी मिली है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता के आयोजन में Sports Authority of Gujarat, Government of Gujarat का सहयोग रहेगा।

सुरेंद्र सिंह गुर्जर, जो Archery Association of India के Joint Secretary तथा महासचिव राजस्थान तीरंदाजी संघ हैं, तथा अनिल जोशी, Chairman Selection Committee, Rajasthan Archery Association हैं, को इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन की Local Organising Committee में शामिल किया गया है।

दोनों पदाधिकारियों की LOC में 2 सितंबर से 9 सितंबर  तक सक्रिय भूमिका रहेगी तथा उन्हें आयोजन के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

राजस्थान के लिए गौरव का अवसर

सुरेंद्र सिंह गुर्जर और अनिल जोशी का अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की आयोजन समिति में शामिल होना राजस्थान के तीरंदाजी जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश के खेल पदाधिकारियों की अंतरराष्ट्रीय आयोजन क्षमता और अनुभव को पहचान मिली है, बल्कि राजस्थान की तीरंदाजी को भी वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।

भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा द्वारा दोनों पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सहयोग को आयोजन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।

यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्व स्तर के पैरा तीरंदाजों को एक मंच प्रदान करेगा और भारत में पैरा आर्चरी के विकास एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *