बीकानेर : रक्षाबंधन के मौके पर मिलावट की आशंका, विभाग ने जब्त किए 1439 किलोग्राम काजू, मिठाइयों के लिए नमूने - Nidar India

बीकानेर : रक्षाबंधन के मौके पर मिलावट की आशंका, विभाग ने जब्त किए 1439 किलोग्राम काजू, मिठाइयों के लिए नमूने

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रक्षाबंधन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। खासकर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में 1439 किलोग्राम काजू सीज किया गया।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बुधवार को जयपुर से आए केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अमित शर्मा, जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी  श्रवण कुमार वर्मा और भानू प्रताप सिंह गहलोत ने बीछवाल क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम में प्राप्ति ब्रांड के काजू लेबल में कमी होने के कारण नमूना लेने के बाद सीज किया।

गुलाब जामुन का लिए नमूने…

उक्त काजू मैसर्स गोपी किशन सुरेश कुमार, फड़ बाजार द्वारा मंगवाया गया था। मैसर्स रूपचंद मोहनलाल की निर्माण इकाई से गुलाबजामुन तथा खोया का नमूना लिया गया। अन्य दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी  सुरेन्द्र कुमार एवं  राकेश कुमार द्वारा मैसर्स श्री बीकानेर नमकीन भंडार से मीठा मावा और काजू कतली का नमूना लिया गया। लिये गये नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिर्पोट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *