रेलवे : राखी पर्व पर हिसार-खड़की स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को, एक ट्रिप करेगी - Nidar India

रेलवे : राखी पर्व पर हिसार-खड़की स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को, एक ट्रिप करेगी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे की ओर से राखी पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए  सुविधा प्रदान करने के लिए हिसार-खड़की-हिसार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04703, हिसार-खड़की स्पेशल रेल सेवा शनिवार, 29 अगस्त  को एक ट्रिप हिसार से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रविवार को 16:20 बजे खड़की पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04704, खड़की- हिसार स्पेशल रेलसेवा रविवार, 30 अगस्त  को एक ट्रिप खड़की से 17:20 बजे रवाना होगी और सोमवार को रात्रि 23:50 बजे हिसार पहुँचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में सादुलपुर , लोहारू, झुंझुनू , सीकर , रींगस, जयपुर , सवाई माधोपुर , कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम , वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी , वसई रोड , कल्याण और लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस स्पेशल रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *