क्राइम : 40 टन अवैध खनिज से भरा डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार - Nidar India

क्राइम : 40 टन अवैध खनिज से भरा डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

गजनेर पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन अवैध खनिज मुर्रम (मूड) से भरा डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में अवैध खनन, परिवहन एवं इससे जुड़े सिंडिकेट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने 20 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम गोलरी से गंगापुरा रोड, रोही गोलरी पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक डंपर को रुकवाकर चेक किया गया। डंपर में करीब 40 टन अवैध खनिज मुर्रम भरा हुआ मिला। पुलिस ने चालक से खनिज परिवहन की वैध रवाना रॉयल्टी एवं अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने डंपर को खनिज सहित जब्त कर चालक शौकत खान पुत्र हबीब खां, उम्र 25 वर्ष, निवासी गजनेर,  को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक अनुसंधान में आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह (सिंडिकेट) के रूप में सूरजड़ा गांव की रोही से अवैध खनन कर खनिज भराई एवं परिवहन किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
मामले में शामिल अन्य आरोपियों और अवैध खनन से जुड़े सिंडिकेट के संबंध में पुलिस गहनता से अनुसंधान कर रही है।

यह टीम रही सक्रिय…

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश सुथार, सउनि राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल थे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *