क्राइम : मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पांचू पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम : मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पांचू पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।  आरोपी पर मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी के मामले में संलिप्तता का आरोप है। आरोपी थाना नोखा के एक अन्य एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी वांछित चल रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी नोखा जर्नैलसिंह के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 2 जनवरी 2026 को थाना पांचू में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में 4 किलो 402 ग्राम डोडा पोस्त छिलका एवं चूरा बरामद किया गया था। इस मामले में आरोपी अनिल कुमार मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित आरोपी अनिल कुमार पुत्र हड़मानराम, जाति बिश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदसू, को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि थाना नोखा में 13 दिसंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक अन्य मामले में 8 किलो 530 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त मामले में अनिल कुमार मादक पदार्थ के सप्लायर के रूप में वांछित चल रहा था। पांचू पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह टीम रही सक्रिय…

पुलिस टीम में थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद, हेड कांस्टेबल मांगीलाल, हेड कांस्टेबल राधाकिशन, कांस्टेबल धनाराम, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल लीलाराम शामिल रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *