निकाय चुनाव : जिले के 6 लाख 45 हजार 15 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग - Nidar India

निकाय चुनाव : जिले के 6 लाख 45 हजार 15 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नापासर, खाजूवाला और लूणकरणसर नगर पालिका में 9 और द्वितीय चरण में बीकानेर नगर निगम में 11 सितंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक जिले के 656 मतदान केंद्रों तथा 31 सहायक मतदान केंद्रों में मतदान होंगे।

जैन ने बताया कि इस दौरान कुल 6 लाख 45 हजार 15 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें बीकानेर नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 121, नोखा नगर पालिका में 49 हजार 91, देशनोक नगर पालिका में 15 हजार 384, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 43 हजार 488, खाजूवाला नगर पालिका में 10 हजार 190, लूणकरणसर नगर पालिका में 24 हजार 531 तथा नापासर नगर पालिका में 20 हजार 210 मतदाता शामिल हैं।

जैन ने बताया कि बीकानेर बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में के 80 वार्डों के लिए 420 मतदान केंद्र तथा 31 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही नोखा नगर पालिका के 45 वार्डों के लिए 80, देशनोक के 25 वार्डों के लिए 25, श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों के लिए 51, खाजूवाला के 20 वार्डों के लिए 20, लूणकरणसर के 35 वार्डों के लिए 35 तथा नापासर के 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।  जैन ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया संपादन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन करते हुए उनकी जिम्मेदारी तय की गई है।

जैन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएगी। कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इसके मध्यनजर पूर्ण मुस्तैदी से कार्य किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी।

नामांकन पत्र 16 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। वहीं उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को समूची प्रक्रिया की जाएगी।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर रीना, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक  हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *