बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पांचू थाना पुलिस ने टॉप-10 में शामिल एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पांचू थाने में 17 अप्रैल 2026 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पुलिस ने 425 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान मादक पदार्थ के सप्लायर के रूप में सामने आए वांछित आरोपी सांवरलाल पुत्र भंवरलाल बिश्नोई, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुदसू, थाना पांचू, की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को थाना पांचू के टॉप-10 वांछित मादक पदार्थ सप्लायरों में शामिल किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई, खरीद-फरोख्त तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा वृत नोखा के पुलिस उप अधीक्षक जरनैलसिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। टीम में धन्नाराम, सुनील कुमार और लीलाराम शामिल रहे।






