बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


अवैध रूप से हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर पुलिस ने नकेल कस ली है। खाजूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्तौल सहित खाजूवाला के वार्ड 23 निवासी अक्षय कुमार पुत्र देवानंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार
अशोक बिश्नोई पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी खाजूवाला की टीम ने आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस गहनता से अनुसंधान कर रही है। पुलिस टीम ने आसुचना संकलन की अवैध हथियार ब्रिकी की फिराक में घुम रहे अक्षय कुमार पुत्र देवानंद, मेघवाल उम्र 25 साल को बीकानेर जाने वाली सडक पर बन्द राठी फैक्टी के पास एक देसी पिस्तौल और परिवहन में काम ली गई मोटरसाईकल को जब्त किया।
पुलिस टीम में कोहर सिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना खाजूवाला,श्रवण राम सउनि पुलिस थाना खाजूवाला,बजरंग यादव,विक्रम पाल,प्रेम कुमार कानि. ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
देशनोक पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, माल बरामद
चोरी के मामले में देशनोक पुलिस ने कोरियों को मोहल्ला, बीकानेर निवासी हितेश रावत पुत्र विजय उम्र 20 साल को गिफ्तार किया है। थानाधिकारी सुमन शेखावत पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक से चोरी का माल बरामद किया और मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।
अभियुक्त हितेश व मुख्य आऱोपी लक्की भूट्टा ने बीकानेर शहर व आस.पास के गांवो में अलग-अलग जगह दुकानदारो को झांसा देकर सामान खरीद कर फर्जी फोन.पे एप्प का इस्तेमाल कर पैसे भेजने का झूठा ट्राजेक्सन दिखा कर सामान चोरी कर भाग जाने की कई घटनाओं के बारे में पुलिस की पूछताछ जारी है।





