बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बिजली चोरों पर बीकेईएसएल ने शिकंजा कस लिया है। कंपनी की टीम लगातार बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने एक होटल छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। इस होटल में दूसरी बार बिजली चोरी पकड़ी गई है।
बीकेईएसएल की प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी की टीम ने धोबी तलाई स्थित होटल में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी, इसके बाद विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए होटल का कनेक्शन काट दिया साथ ही 16 किलोवॉट लोड मानते हुए एक लाख 13 हजार की वीसीआर भरी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि धोबी तलाई स्थित होटल में बिजली चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर विजिलेंस टीम ने तत्काल विद्युत एक्ट की धारा 135 के तहत कार्रवाई की। इस होटल में गत 10 जून को भी बिजली मीटर टेम्पर्ड मिला था। उस समय 669536 रुपए की वीसीआर भरी गई थी।
विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी करने पर जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर तीन से पांच साल हो सकती है।





