क्राइम : फरार चल रहे हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, जामसर थाना पुलिस की कार्रवाई

02 माह 10 दिन से था फरार, थाना स्तर पर टॉप-10 में चिह्नित  

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जसरासर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो माह से फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह थाना स्तर पर टॉप- में चिन्हित था। पुलिस ने बताया कि 06 जून को परिवादी राजेन्द्र प्रसाद निवासी जसरासर ने रिपोर्ट दी कि मुल्जिमान ने परिवादी के पुत्र को धोखे से बुलाकर बांधकर लटकाकर लाठी सरिया व बेल्ट से मारपीट की जिससे मुस्तगीस का पुत्र घायल हो गया।  प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना जसरासर ने शुरू किया था। वहीं दौराने उपचार मुस्तगीस के पुत्र की मृत्यु हो गई। प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। वहीं आरोपी राजेश पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई, उम्र 22 साल, निवासी काकडा घटना के बाद फरार हो गया था।

वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी राकेश स्वामी के निर्देशन में  टीम का गठन किया गया।  टीम द्वारा तकनीकी सहायता, आसूचना संकलन एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। अथक प्रयासों के बाद घटना कारित करने वाले आरोपी राजेश जो 02 माह 10 दिन से फरार चल रहा था, को गिरफतार किया गया जिससे अनुसंधान जारी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *