आस्था : न्यू तरुण मंडल पदयात्रियों के लिए राणेरी में लगाएगा सेवा शिविर, स्नेह मिलन समारोह और भामाशाह सम्मान आयोजित - Nidar India

आस्था : न्यू तरुण मंडल पदयात्रियों के लिए राणेरी में लगाएगा सेवा शिविर, स्नेह मिलन समारोह और भामाशाह सम्मान आयोजित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

हर साल की भांति इस बार भी न्यू तरुण मंडल समिति नत्थूसर बास की और से रामदेवरा के लिए पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा में राणेरी गांव में सेवा शिविर लगाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को हुए समिति के स्नेह मिलन समारोह में निर्णय किया गया। साथ ही कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। बजरंग धोरा धाम में हुए समारोह के दौरान भामाशाहो का सम्मान भी किया गया।

सांखला अध्यक्ष मनोनीत…

बैठक के दौरान ही समिति के अध्यक्ष  सुरेश सांखला को फिर से इस बार भी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष श्याम सांखला ने गत वर्ष आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया। सचिव प्रहलाद जाखड़ ने इस वर्ष आयोजित होने वाले समाज सेवा के कार्यो पर प्रकाश डाला।  इसमें मुख्य रूप से पद यात्रियो के लिए 10 सितम्बर से निशुल्क भंडारा लगाने की घोषणा की गई।
ओम राठी ने बताया कि रामदेवरा के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीकानेर से 70 किलोमीटर दूर जैसलमेर मार्ग पर राणेरी गांव में तरुण पड़ाव पर पदयात्रियों की सुविधा में एक ओर वृद्धि की जा रही है। वहां पर टिन शेड़ और स्थायी विद्युत कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है।

उपाध्यक्ष  बहादुर सिंह भाटी ने रामदेवरा स्थिति समिति की धर्मशाला में एक हॉल 6 वॉशरूम एक पानी की टंकी और रंगरोगन कार्य शीघ्र पूर्ण होने की जानकारी दी। इस दौरान
प्रसाद शर्मा और गणेश की पार्टी ने संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ किया।
शाम 6:30 बजे आराध्य देव बाबा रामदेव जी की आरती हुई। वहीं राजेन्द्र आहूज,हनुमान सोनी, शंकर सोनी, सुनानदेसर बाबा रामदेव मन्दिर पुजारी परिवार के सदस्य की भंवर लाल, राजकुमार कच्छावा ने सामूहिक पूजा अर्चना की।

इनका हुआ सम्मान…

सम्मान समारोह में रतनवीर सिंह यादव, राजू सिंह भाटी,कैलाश रिटोड़,केसरीचंद् माणकचंद परिवार से आए मनीष,गौतम सेठिया, रोगनिदान सेवा सदन के देवकिशन पेड़िवाल,
पित्ती परिवार का सम्मान किया गया। इस आयोजन में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष  महावीर रांका ने अतिथि के रूप में भागीदारी निभाई। सम्मान की इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सांखला,महेश चलंवा,गिरधारी सांखला,बाबूलाल गाट,मांगीलाल गाट,उमेश कुमार बोहरा,सांवरलाल गहलोत,सत्यनारायण पटवारी,संजय सैनी,चन्द्र सिंह बागोड़,भगवती  राजपुरोहित,राजेन्द्र स्वामी,मघाराम सांखला,शुभम सोखला,मनोज वैष्णव आदि भामाशाहो का सम्मान समिति की ओर से अध्यक्ष सुरेश सांखला ने किया।

तरुण मण्डल समिति की महिला विंग की सुमित्रा सांखला, सोनिया सांखला,चेतना गहलोत,
तुलना सैनी,ममता देवड़ा,आलका, भारती,मानषी, सलोनी,सोनू, दुर्गा, श्याम सांखला,टीना निकिता, गीतांजली, मुस्कान का सम्मान समिति के वरिष्ठ भामाशाह पूर्व सरपंच बहादुर सिंह ने किया।
श्रीमती गंगा कपिल सांखला का  व्याख्याता पद पर चयन होने पर सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व वरिष्ठ सदस्य मुरली विश्रोई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
श्री बजरंग धोरा धाम के मनकू महाराज का आभार समिति के पदाधिकारियों ने जताया। संचालन शिवशंकर सांखला ने किया ॥

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *