क्राइम : अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - Nidar India

क्राइम : अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

7 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस थाना शेरूणा ने कार्रवाई करते हुए 7 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के निर्देशन एवं उप अधीक्षक वृत्त श्रीडूंगरगढ़, निकेत कुमार पारीक के सुपरविजन में पुलिस टीम ने सांवतसर क्षेत्र में मकान पर दबिश दी। इस दौरान बस्तीराम धारणिया (39), पुत्र शिवरतन निवासी सांवतसर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 7 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है ।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *