देशनोक पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
पुलिस थाना देशनोक ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए पवन पुत्र श्याम सुंदर बिश्नोई (27), निवासी हियांदेशर को गिरफ्तार किया है। इसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना देशनोक पुलिस टीम द्वारा की गई।
यह टीम रही सक्रिय…
कार्रवाई में देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत, सउनि. आनंदसिंह, एचसी जितेन्द्र सिंह, कानि.श्रवण सिंह ने भागीदारी निभाई।
Post Views: 10






