बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर में मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का आमजन ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जेठानंद व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अनूपगढ़ में किया विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अनूपगढ़ में श्री गंगानगर जिले के लगभग 389 करोड़ रुपये के 131 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास को गति मिलेगी और आमजन के जीवन में सुगमता आएगी। इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।







