बीकानेर : वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटित करवाने के लिए बैठक - Nidar India

बीकानेर : वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटित करवाने के लिए बैठक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर जिले में रियायती दर पर भूखंड आवंटन से वंचित पत्रकारों का डाटा संकलित कर सरकार को सौंपने के अभियान का आगाज गुरुवार को हुआ। बीकानेर में सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में वंचित पत्रकारों का हक दिलवाने के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्रित हुए।
इस बैठक में रियायती दर पर भूखंड आवंटन योजना-2002′ की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी ने कहा कि किसी भी पात्र पत्रकार को भूखंड से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। दस्तावेजों की कमीपूर्ति करने में सहयोग किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार नीरज जोशी ने कहा कि पत्रकारों और सभी संगठनों को को आगे आकर ऐसे अभियान में सहयोग करना चाहिए, ताकि वंचित पत्रकारों के सही डाटा के आधार पर सरकार कोई निर्णय ले सकें। जार के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने कहा कि जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इस अभियान को गति देगा और इसे राजस्थान के सभी जिलों में चलाया जाएगा और पात्र पत्रकार को भूखंड आवंटित करवाने तक जारी रहेगा।

सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो धरना प्रदर्शन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। जार के जिलाध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने कहा कि सभी साथियों को एकजुटता बनाए रखनी होगी।
इस अवसर पर भूखंड से वंचित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने फार्म भरकर वापस जमा करवाए।

ये पत्रकार रहे मौजूद :- श्याम मारू, भवानी जोशी, प्रमोद आचार्य, नीरज जोशी, रमजान मुगल, राजेश ओझा, मुकेश पूनिया, नौशाद अली, सुमित बिश्नोई, गोरधन सोनी, साहिल पठान, मुदिता पोपली, मुकेश पुरोहित , कौशलेस गोस्वामी, शंकर लाल शर्मा, आर.डी. भाटी, ऊषा जोशी, आर.सी.सिरोही, मोहन कड़ेला, गिरीराज भादाणी, जितेन्द्र नांगल, गिरीराज हर्ष, रामस्वरूप भाटी, अरविंद स्वामी, निखिल स्वामी, दिनेश जोशी,द्वारका प्रसाद सोनी, दाऊलाल सहित पत्रकार शामिल हुए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *