क्राइम : मारपीट करने का आरोप, थानों में मामले दर्ज

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

मुक्ताप्रसाद थाने में मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है। पहले मामले में परिवादी मुक्ताप्रसाद नगर निवासी सुरेन्द्र गहलोत पुत्र कन्हैयालाल ने रिपोर्ट  दर्ज  कराई है। परिवादी का आरोप है कि 10 अगस्त को  उनके पुत्र प्रभात के साथ एमपी नगर निवासी अनिल बिश्नोई और प्रदीप डोटासरा ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मारपीट का आरोप…

एक अन्य मामले में एमपी नगर निवासी सरोज पत्नी योगेश सोनी ने रिपोर्ट दर्ज  कराई है। परिवादिया का आरोप है कि मूल: राजीव नगर, कच्ची बस्ती निवासी हाल में एमपी कॉलोनी में  किरायेदार धर्माराम, मंजू नायक व उनकी पुत्रियों ने एक राय होकर परिवादिया के पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने आश्य की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *