रेलवे : दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस में डिब्बों की स्थाई बढोतरी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12455/12456, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली सराय से  17 अगस्त एवं बीकानेर से 18 अगस्त से 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।

इस बढ़ोतरी के बाद इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *