रेलवे : बीकानेर मण्डल के लालगढ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर डाले जाएंगे आरसीसी बॉक्स, यातायात रहेगा प्रभावित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बीकानेर मण्डल के लालगढ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लोचिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर  12  व 13.10.26 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रे13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 19719, जयपुर- सूरतगढ 14 व 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस 10 व 11 अक्टूबर को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह हनुमानगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ एक्सप्रेस  13 व 14.10.26 को लालगढ के स्थान पर हनुमानगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-हनुमानगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा  13 व 14 अक्टूबर को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 19407, साबरमती-लालगढ एक्सप्रेस  12 व 13 अक्टूबर को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस  13  व 14 अक्टूबर को लालगढ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ -बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 22471, लालगढ-दिल्ली सराय एक्सप्रेस  13  व 14 अक्टूबर को लालगढ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस  12. व 13 अक्टूबर को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह सूरतगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरतगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13  व 14 अक्टूबर को बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-सूरतगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 17602, श्रीगंगानगर-काचीगुडा  13 अगस्त को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-सादुलपुर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में हनुमानगढ, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा, सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *