मांग : सीएम साब! इधर भी थोड़ा ध्यान दीजिए, संसोलाव तलाब को संरक्षण की दरकार, जागरुक नागरिकों ने उठाई बात - Nidar India

मांग : सीएम साब! इधर भी थोड़ा ध्यान दीजिए, संसोलाव तलाब को संरक्षण की दरकार, जागरुक नागरिकों ने उठाई बात

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

प्रदेश के मुखिया भजन लाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आ रहे हैं। उनके साथ सरकार के कई आला अफसरों का लवाजमा भी आ रहा है। सीएम यहां पर कई तरह की सौगात देंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है। सरकार के बीकानेर आगमन की आहट को लेकर बीते कई दिनों से पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। मुख्य मार्गों को चमकाया जा रहा है। जिस रास्ते से सीएम गुजरेंगे, वहां की सड़कों को दुरुस्त किया गया है, रोड लाइटों की मरम्मत की गई है। प्रशासन किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता है, राज्य का मुख्य समरोह यहां होने के कारण चौराहों को भी सजाया गया है।

लोगों ने उठाई तालाब संरक्षण की मांग…

मुख्यमंत्री का बीकानेर की पावन धरा पर स्वागत करते हुए शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की मांग जागरुक नागरिकों ने उठाई है। खासतौर पर संसोलाव  तालाब को बीकानेर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और विकास पर जोर दिया गया है।

तालाब परिसर में भगवान काशी विश्वनाथ महादेव का भव्य मंदिर भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। आयोजकों के अनुसार संसेचक तालाब का संरक्षण होने से क्षेत्र में खेल मैदान, वर्षाजल संचयन, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में एक  ज्ञापन भी सीएम को भेजा है।  इसके जरिए बताया गया कि 3 जून 2026 को राज्यपाल के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा संसोलाव तालाब परिसर के विकास एवं संरक्षण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

संदेश में कहा गया है कि तालाब के संरक्षण पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होने से बीकानेर की जनता को दीर्घकाल में करीब 5000 करोड़ रुपए के लाभ के समान व्यापक सामाजिक एवं पर्यावरणीय फायदा मिल सकता है।

आयोजक मदन मोहन छंगाणी ने बताया कि यह आयोजन जनभावनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बीकानेर की जनता से आयोजन में सहभागिता कर ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की मुहिम को मजबूत करने का आह्वान किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *